Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

आईपीएल 2025: गुजरात ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया, बनी प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम

-दिल्ली की हार के बाद पंजाब और बेंगलुरु भी प्लेऑफ में

19 May 2025

आईपीएल 2025: गुजरात ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया, बनी प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से मात दी। दिल्ली की ओर से मिले 200 रन के लक्ष्य को गुजरात ने 6 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। एक ओर जहां जीत के साथ गुजरात प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनीं। वहीं दिल्ली की हार ने पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी प्लेऑफ का स्पॉट फिक्स कर दिया। अब सिर्फ चौथे स्थान के लिए मुंबई, दिल्ली और लखनऊ में होड़ रहेगी।

 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। केएल राहुल ने 65 गेदों पर 112 रन की नाबाद पारी खेली। जबकि फाफ डु प्लेसिस ने 5 रन, अभिषेक पोरेल ने 30 रन और कप्तान अक्षर पटेल ने 25 रन बनाए।राहुल ने एक छोर संभालते हुए न सिर्फ अपना शतक जमाया बल्कि टीम के स्कोर को 199 रन तक पहुंचाया। राहुल ने अपनी पारी में 14 चौके और चार छक्के जड़े।

 

गुजरात की ओर से अरशद खान, साई किशोर और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक सफलता मिली।

 

200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 ओवर में ही लक्ष्य का हासिल कर लिया। गुजरात के दोनों सलामी बल्लेबाज दिल्ली के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते रहे और 6 गेंद शेष रहते हुए 205 रन बना लिया। कप्तान शुभमन गिल ने 93 रन और साई सुदर्शन ने 108 रन की नाबाद पारी खेली।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2025: गुजरात ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया
-दिल्ली की हार के बाद पंजाब और बेंगलुरु भी प्लेऑफ में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News